मैं अभी जिंदा हूं…’ पिता को कागजों में मृत दिखाकर बेटों ने अपने नाम कराई करोड़ों की संपत्ति, पीड़ित दर-दर भटक रहा

0
Untitled

मैं अभी जिंदा हूं…’ पिता को कागजों में मृत दिखाकर बेटों ने अपने नाम कराई करोड़ों की संपत्ति, पीड़ित दर-दर भटक रहा

उत्तर प्रदेश के देवरिया में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बेटों ने अपने पिता को कागजों में मृत दिखाकर करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करा ली. पीड़ित को पता चला तो शिकायत लेकर SDM के पास पहुंचे. इसके बाद पीड़ित DM के जनता दर्शन में पहुंचा और गुहार लगाई. जानकारी के अनुसार, हरिश्चंद यादव तहसील रुद्रपुर ग्राम अहलादपुर मरकड़ी के रहने वाले हैं. उन्होंने इंटर कॉलेज भी बनवाया, जिसमें वे खुद प्रबंधक थे, बाद में बेटे को प्रबंधक बना दिया.हरिश्चंद की प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में है.इसके बाद इनके दोनों बेटों मनोज यादव व विजय यादव ने कूटरचित तरीके से कागजों में हेराफेरी करके सारी जमीन की अपने नाम से विरासत दर्ज करा ली. खतौनी में इनका नाम काटकर खारिज दाखिल कर दिया गया,उनका कहना है कि उनके बेटे कभी भी उनकी हत्या करा सकते हैं. उनका इंटर कॉलेज है, जिसमें बेटे को प्रबंधक बना दिया था. अब वहां जाने पर पुलिस के हवाले करने की धमकी दे रहे हैं. जब वह रुद्रपुर तहसील में SDM से मिले तो उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *