माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक बनाये जाने पर अविनाश देव ने जताया आभार

0

माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक बनाये जाने पर अविनाश देव ने जताया आभार

मेदिनीनगर। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा एकमत से झामुमो के वरीय नेता सह संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव को निर्विरोध रूप से संरक्षक बनाया गया। सबों ने सामूहिक रूप से पुष्पगुच्छ देकर उनको सम्मानित किया। तत्पश्चात अविनाश देव ने सभी जवाबदेह पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ पुस्तक एवं अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया एवं संघ के संरक्षक बनाये जाने पर सभी का तहे-दिल से आभार जताया। अपने अल्प संबोधन में अविनाश देव ने कहा कि सरकारी विद्यालय की जो वर्तमान स्थिति है, उसमें सबसे ज्यादा शिक्षक पिसे जा रहे हैं। आजादी के पचहत्तर साल बीतने और हाल के अमृतकाल में भारत की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में इजाफा 75 फीसदी से ज्यादा नहीं हुआ। दुनिया के कुछ दूसरे मुल्कों में शिक्षा निःशुल्क है और शिक्षा ही किसी राष्ट्र की मजबूत रीढ़ होती है। नई शिक्षा नीति एवं अन्य पॉलिसी के बाद भी बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित व पलायन करते जा रहे हैं। अभी भी खास कर दलित बच्चे को पढ़ाई के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। विद्यालय में क्षमता के अनुसार शिक्षकों का अभाव है और उन्हें भी अन्य कामों में लगना पड़ता है, जिससे बच्चों की शिक्षा बाधित होती है। हमारी प्राथमिकता बच्चों की गुणवतापूर्ण शिक्षा, शिक्षा के स्तर में वृद्धि, शिक्षकों का हित आदि सर्वोपरि होगी।
मौके पर अविनाश देव ने संघ के अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष अशरफ अली, बिगु राम, निर्भय सिंह, सचिव त्रिपुरारी सिंह गहलोत, कोषाध्यकक्ष जय शंकर प्रसाद सोनी, संगठन सचिव राहुल कुमार सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *