मृत युवक के परिजनों को विधायक अनंत प्रताप देव ने दी आर्थिक सहायता, जताया शोक
मृत युवक के परिजनों को विधायक अनंत प्रताप देव ने दी आर्थिक सहायता, जताया शोक
केतार प्रखंड के मुकुंदपुर मायर आदिवासी टोला निवासी राम बिहारी सिंह के 23 वर्षीय पुत्र छोटन सिंह, जिनकी हाल ही में हरियाणा के फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी, उनके श्राद्ध कर्म के पर क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव झामुमो कार्यकर्ताओ ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की।
विधायक अनंत प्रताप देव ने छोटन सिंह के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
झामुमो नेता दिनेश वर्मा पंचायत अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुनील साह, संजय सिंह खरवार, महेंद्र सिंह, रामसेवक सिंह समेत कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
परिजनों और ग्रामीणों ने विधायक द्वारा की गई सहायता के लिए आभार प्रकट किया।

