मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस
कोडरमा – मॉडर्न पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के योगदान के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि कैसे रामानुजन ने अपने अद्वितीय प्रतिभा और गणित के प्रति समर्पण से दुनिया को आश्चर्यचकित किया था। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि रामानुजन की कहानी हमें यह सिखाती है कि अगर हम अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हों और मेहनत करें, तो हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं। वहीं निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा, “गणित एक ऐसा विषय है जो हमें समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में मदद करता है। यह हमारे दैनिक जीवन में भी बहुत उपयोगी है।”
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गणित से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जैसे कि गणित क्विज, गणित पजल और गणित प्रतियोगिता। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के गणित शिक्षक मनोज शर्मा, संजीव तिवारी सहित पूरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

