लुटेरों ने ड्राइवर पर की फायरिंग, खून बहता रहा फिर भी यात्रियों की ऐसे जान बचा ली

0
Untitled

लुटेरों ने ड्राइवर पर की फायरिंग, खून बहता रहा फिर भी यात्रियों की ऐसे जान बचा ली

महाराष्ट्र के अमरावती में एक मिनी बस ड्राइवर की बहादुरी की वजह से कई यात्रियों की जान बच गई और वो लुटने से भी बच गए. दरअसल अमरावती से नागपुर की ओर जाने वाली मिनी बस (ट्रैवलर) पर अज्ञात हाइवे रॉबर्स (हाइवे पर लूटने वाले) ने गोलीबारी कर दी. एक गोली उस मिनी बस के ड्राइवर की बांह पर लग गई. इइस घटना में 3 लोग जख्मी हो गए और लुटेरों ने इसे रात में अंजाम दिया था. जानकारी के मुताबिक अमरावती में रात के करीब 2:00 बजे नागपुर की ओर जा रहे ट्रैवलर पर कार सवार लुटेरों ने फायरिंग कर दी. हालांकि इस दौरान काफी दूर तक हाइवे रॉबर्स उनका पीछा करते रहे लेकिन बाद में मौके से फरार हो गए. घटना को लेकर ड्राइवर ने बताया कि जैसे ही उन्होंने टोल नाका पार किया लगातार एक कार को पीछा करते हुए देखा. उन्हें लुटेरों के होने का अंदेशा हुआ तो गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed