लूटपाट के इरादे से हथियार लेकर घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार

0
2e149910-0994-40c8-85cf-5aba7d5563df

जिले की तरहसी पुलिस ने सेलारी पंचायत भवन के पास शिव मंदिर के सामने से दो अपराधियों को पिस्तौल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहे थे। उनकी पहचान तरहसी के छकनाडीह गांव निवासी करण सिंह उर्फ सूरज सिंह और सौरव कुमार पासवान के रूप में की गयी है।लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने शुक्रवार को बताया कि दोनों अपराधी गुरुवार की शाम लगातार हथियार दिखाकर लोगों को डरा रहे थे। साथ ही लूटपाट की नियत से सेलारी पंचायत भवन के पास शिव मंदिर के सामने जमा हुए थे।

उन्होंने बताया कि करण सिंह उर्फ सूरज सिंह के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। करण उर्फ सूरज के पास से एक देशी पिस्तौल और दो गोली जबकि सौरव के पास से दो गोली बरामद की गयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *