लूट कांड में बरामद मोबाइल न्यायालय आदेश पर मालिक को किया गया सुपुर्द
लूट कांड में बरामद मोबाइल न्यायालय आदेश पर मालिक को किया गया सुपुर्द
पाटन (पलामू ):नावाजयपुर थाना क्षेत्र मे फरवरी 2025 में घटित लूट कांड में लूटी गई मोबाइल को पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक बरामद किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त मोबाइल उसके विधिक मालिक गणेश कुमार सोनी, पिता किशोर प्रसाद सोनी, निवासी रुदीडीह, थाना नावा जयपुर, जिला पलामू को थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के द्वारा विधिवत सौंप दिया गया।
मोबाइल प्राप्त कर गणेश कुमार सोनी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध है।

