लोकसभा चुनाव से पहले TMC को लगा तगड़ा झटका, मिमी चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को सौंपा सांसद पद से इस्तीफा

0
download (4)

लोकसभा चुनाव से पहले TMC को लगा तगड़ा झटका, मिमी चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को सौंपा सांसद पद से इस्तीफा

 

 

बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर के लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात करने के बाद सांसद पद से इस्तीफे का एलान किया। मिमी चक्रवर्ती ने स्वयं बंगाल विधानसभा के बाहर इस्तीफे की बात कही। मिमी ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनना चाहती हैं।

गुरुवार को जब ममता विधानसभा में बोल रही थीं, तभी मिमी उनके दफ्तर में पहुंच गईं। कुछ देर बाद तृणमूल के दो स्टार विधायक सोहम चक्रवर्ती और जून मालिया भी मुख्यमंत्री ऑफिस में दाखिल हुए। मुख्यमंत्री अपना भाषण समाप्त करने के बाद अपने कक्ष में चली गईं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मिमी और अन्य लोगों के साथ बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *