लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा के नेताओं ने बनाई रणनीति
लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा के नेताओं ने बनाई रणनीति
आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने चंदवा के होटल हाईवे हील के सभागार में बैठक किया है । भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के अध्यक्षता में बैठक किया गया है। कार्यक्रम के पूर्व पार्टी के वरीय नेताओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया है। केंद्र की उपलब्धियों को बताने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के नेताओं के द्वारा विशेष अभियान गांव चलो अभियान चलाया जाना है । उक्त अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीण क्षेत्रों में गिनाया जाना है । इसके अलावा तीन लोकसभा हजारीबाग, चतरा व पलामू को लेकर एक क्लस्टर बनाया गया है । भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह के द्वारा विशेष बैठक किया गया है । उक्त बैठक के माध्यम से संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करना है। उक्त बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष , प्रभारी तथा वरीय नेता शामिल रहे।
