लोकसभा चुनाव को लेकर पांकी में इंडिया महागठबंधन के लोगों को हुई बैठक

0
Untitled

लोकसभा चुनाव को लेकर पांकी में इंडिया महागठबंधन के लोगों को हुई बैठक

महागठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के हाथों को मजबूत करने का लिया गया निर्णय

बैठक में प्रखंड एवं जिले के विभिन्न पार्टियों के कई बड़े नेता हुए शामिल

पांकी प्रखंड के जरही चौक स्थित सूर्या मैरिज हॉल के प्रांगण में गुरुवार की दोपहर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया महागठबंधन के प्रखंड एवं जिले के विभिन्न पार्टियों के लोगों की अहम बैठक हुई, बैठक में मुख्य रूप से चतरा संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के पक्ष में पूरी ताकत लगाकर इस बार चतरा में जीत दर्ज करने का निर्णय लिया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत गठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे विभिन्न राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारीयों के द्वारा उन्हें फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया, स्वागत कार्यक्रम के पश्चात चतरा लोकसभा के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने सभी दलों के नेताओं का स्वागत करते हुए उनका आभार प्रकट किया, कार्यक्रम के संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज हिंदू मुस्लिम के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है, रोजी-रोटी के सवाल पर भाजपा चुप्पी साधे हुए है लेकिन इस बार जनता जाग चुकी है आगामी चुनाव में झूठ एवं धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी को सबक सिखलाने का कार्य किया जाएगा, कार्यक्रम के संबोधन में लोकसभा प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के समय जनता को लुभाने के लिए भाजपा तरह-तरह के वादे हथकंडे अपनाती है लेकिन परिणाम के बाद उनके वादे खोखले साबित होते हैं आज पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है 5 किलो अनाज के बदले लोगों को कई गुना अधिक टैक्स देना पड़ रहा है जिससे लोग त्रस्त हो गए हैं, उन्होंने मौके पर मौजूद गठबंधन के पदाधिकारीयों से हर गांव हर टोले में जाकर जागरूकता फैलाने की अपील की ताकि लोग सही व्यक्ति का इस बार चुनाव कर सकें।
मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, प्रखंड अध्यक्ष पिंटू सिंह, पांकी मध्य जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, मुकेश सिंह चंदेल, युवा नेता रूद्र शुक्ला, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष हफीजुल अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंहा, रफीक अंसारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष तौकीर आलम, राजेंद्र ओझा अब्दुल हसन, नेहाल अंसारी, कांति देवी, पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी, एजाज अहमद खान छोटू गुप्ता बृजदेव सिंह इकबाल अहमद समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *