लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का रांची आगमन, भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट राँची पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।उसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं बिरसा मुंडा संग्रहालय जाकर धरती आबा की स्मृतियों का अवलोकन भी किया।