लोहरदगा के सेन्हा आरा रानीगंज जंगल मे वृक्ष की पूजा कर रक्षा सूत्र बाँध पेड़ की सुरक्षा का लिया गया वचन

0
d181bacd-59f4-444a-ab74-ce8ee9d0445c

 

सुंदरलाल बहुगुणा के “चिपको आंदोलन” की तर्ज पर “वृक्ष रक्षा बंधन” कार्यक्रम

लोहरदगा के सेन्हा आरा रानीगंज जंगल मे वृक्ष की पूजा कर रक्षा सूत्र बाँध पेड़ की सुरक्षा का लिया गया वचन

 

लोहरदगा : गुरुवार को सेन्हा थाना अंतर्गत आरा रानीगंज जंगल में वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग तथा वन प्रमंडल विभाग, लोहरदगा के तत्वाधान में सेन्हा प्रखंड के तुरियाडीह जंगल में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत सबसे पहले वन विभाग के पदाधिकारी एवं ग्राम प्रधान की उपस्थिति में गांव के पाहन पुजार के द्वारा जंगल में वृक्षों की पूजा की गई । उसके बाद सभी उपस्थित ग्रामीणों द्वारा पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांधते हुए ये संकल्प लिया गया कि पेड़ों को बचाना है ,ना काटना है ना काटने देना है। विभाग के द्वारा ग्रामीणों से जंगल को बचाने की विनती की गई साथ ही कम हो रहे जंगलों तथा पेड़ पौधों से पर्यावरण को कितना नुकसान हो रहा है इसकी जानकारियां भी दी गई। इसके साथ ही इस बारिश के मौसम में हर ग्रामीणों से कम से कम दो पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया गया। सुन्दरलाल बहुगुणा के चिपको आंदोलन की तर्ज पर रक्षा बंधन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपवन परिसर पदाधिकारी अनूप शाहदेव, राजेंद्र उरांव, सुमीत लकड़ा, अध्यक्ष सुनील उरांव, ग्राम प्रधान तथा आरा जंगल के सभी ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *