लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर सिगसिगी में निकला भव्य कलश शोभा यात्रा

0
e02506a8-11a0-4dbc-b096-56c3b237b8bc

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर सिगसिगी में निकला भव्य कलश शोभा यात्रा

 

सांसद सहित काफी संख्या में मे शामिल हुए श्रद्धालु

सिगसिगी में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया.कलश शोभा यात्रा की शुरुआत सिगसिगी यज्ञ स्थल से हुआ.कलश शोभा यात्रा को पलामू सांसद बी डी राम,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी,आचार्य विष्णुचित जी महाराज,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय व समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से भगवा झंडा दिखा कर रवाना किया.कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ रेलवे स्टेशन होते हुये कोयल नदी तट पहुचा,जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया.इसके बाद नगर भ्रमण करते हुये यात्रा वापस यज्ञशाला परिसर पहुंचा,जहां पूरे विधि विधान से कलश की स्थापना करायी गयी.साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंडप प्रवेश तथा अग्नि मंथन का अनुष्ठान भी हुआ.कलश शोभा यात्रा में समाजसेवी पिंटू चौधरी,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम,बचनदेव चौधरी,समिति के सचिव विनय चंद्रवंशी,पंकज कुशवाहा,शैलेश पांडेय,राहुल गुप्ता,गया महतो,सुनिल तिवारी सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *