लखेया मोड़ से हासनदाग भाया करकोमा नाहर तक लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है

0
d8723685-4978-4a25-9638-e00d3f368ae9

मेराल।मेराल लखेया मोड़ से हासनदाग भाया करकोमा नाहर तक कालीकरण पथ निर्माण का कार्य कछुआ गति से होने के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस महत्वाकांक्षी सड़क का निर्माण कार्य त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। विदित हो कि दिसंबर 2023 एवं जनवरी 2024 में लखेया मोड़ से हासनदाग भाया करकोमा नाहर तक कालीकरण पथ को जेसीबी मशीन से कोड़ कर एक बार छोड़ दिया गया है । लेकिन चार पांच महिना बित जाने के पश्चात भी सड़क निर्माण कार्य जैसे कि तैसे पड़ा हुआ है। मालूम हो कि मेराल प्रखंड का सबसे ज्यादा आवागमन के लिए यह महत्वाकांक्षी सड़क है। जिसमें लखेया ,रेजो, बाना,करकोमा, हासनदाग, गेरुआ, कजराठ,देवगाना, डंडई,जरही, सहित दर्जनों गांवों के हजारों लोग पैदल एवं दो पहिया, तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। आवागमन के लिए इतना भीड़भाड़ एवं व्यस्त सड़क होने के बाद भी त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क कोड़ कर भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।रेजो गांव के नागेश्वर चौधरी, गुलाब चौधरी, अमरेन्द्र मिश्रा, अंकज ठाकुर,हासनदाग गांव के शंभू चौधरी, आलोक चौबे कपिल चौधरी,लखेया गांव निवासी उमेश ठाकुर, मुरली यादव,कपील पासवान करकोमा निवासी अजय तिवारी सहित कई लोगों ने त्रिवेणी कंपनी पर कछुआ गति से सड़क निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। उक्त लोगों ने कहा कि लखेया मोड़ से हासनदाग तक त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क को कोड कर भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। इसी तरह चार पांच महिना बित जाने पर पूरे सड़क पर पत्थर फैल जाने से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। टैंकर से पानी नहीं पटाए जाने के कारण लगातार धुल उड़ते रहने से सड़क में चलना तथा सड़क किनारे रहने वाले लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं बल्कि कई बार तो लोग साइकिल एवं मोटरसाइकिल से गिरकर घायल एवं चोटिल भी हो चुके हैं। उक्त लोगों ने कहा कि इस तरह काली करण सड़क को कोड़कर छोड़ देने के कारण पुरे सड़क पर पत्थर फैल जाने से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त लोगों ने कहा कि अगर त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा तत्काल सड़क पर टैंकर से पानी का छिड़काव तथा फैले हुए पत्थर पर रोलिंग का कार्य करते हुए कालीकरण सड़क निर्माण का कार्य नहीं किया जाता है तो बाध्य होकर हम लोग चरण बद्ध आंदोलन करेंगे।
इस संबंध में पूछने पर त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के साइड इंचार्ज नवलेश शर्मा ने बताया कि बीआईटी भुनेश्वर द्वारा सड़क के गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट नहीं आया है। ‌इस कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित है। जबतक सड़क गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट वापस नहीं आ जाता है तब तक सड़क निर्माण कार्य बाधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *