लगभग दो करोड़ की लागत से बन रहे सड़क निर्माण में भारी अनियमितता

0
Untitled

लगभग दो करोड़ की लागत से बन रहे सड़क निर्माण में भारी अनियमितता

बारिस में पिच कर रहे सड़क निर्माण संवेदक को ग्रामीणों ने किया बिरोध

एंकर बालूमाथ ब्लाक के नीचे एनएच 22 पिच रोड से जोगियाडीह होते सोपराम तक लगभग 2.5 किलोमीटर तक आरईओ विभाग से बनाए जा रहे कालिकरण पथ में भारी अनियमितता बरती जा रही है । बालूमाथ में शनिवार दोपहर बाद से मूसलाधार बारिश हो रही थी उसके बावजूद संवेदक द्वारा रोड कालीकरण पिच करने का काम किया जा रहा है। जिसे देख ग्रामीणों ने पंचायत समिति पिंटू नायक, ग्राम प्रधान हरि गंझु के नेतृत्व में काम बंद करा दिया लेकिन सवेंदक द्वारा ग्रामीणों को डरा धमका कर जबरन काम किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की रोड में बिना अलकतरा दिए सड़क को पिच किया जा रहा है।वही बारिश में पिच करने से सड़क मजबूत नहीं होगा। ग्रामीणों के अनुसार पीचिंग के लिए सड़क पर डाले जा रहे मेटेरियल का तापमान 150 से 160 डिग्री होना चाहिए लेकिन इस तरह बारिश के दौरान सड़क का पिच होने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है ठेकेदार द्वारा नियमों को दरकिनार कर सड़क बना रहा है ऐसे में सड़क की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्ञात हो कि बन रहे सड़क निर्माण में इसके पूर्व भी अनियमितता देखने को मिली थी जिसपर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि सड़क में बनने वाले कलवर्ट निर्माण में मरा हुआ पत्थर स्थानीय जंगलों से तोड़कर लगा दिया जा रहा है स्थानीय नदी के मिट्टी युक्त बालू का उपयोग,रोड में मेंटल और डस्ट का नाममात्र का प्रयोग,
कर विभाग के अधिकारियों के मिली भगत से राशि की बंदरबाट करने में लग चुके हैं । वही संवेदक द्वारा कार्य शुरू करने से पूर्व योजना का बोर्ड नहीं लगाया गया है । ताकि मनमानी तरीके से काम किया जा सके ।स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार जिला के उपयुक्त से मांग करते हुए कहा है कि यह सड़क गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए एवं अभी तक बरते गए अनियमितता की जांच कर संवेदक पर कड़ी कार्रवाई की जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *