लगातार बारिश ने उजाड़ा गरीब का आशियाना, बेबसी में दूसरे के घर शरण**
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के पंचायत पोंची ग्राम मुक्ता के निवास निहाल अंसारी पिता उस्मान अंसारी तथा असमीना बेबी पति खुर्शीद अंसारी एवं तैयबा खातून पति अब्दुल अंसारी के घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रखंड के कई हिस्सों में तबाही मचाई है, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और मजदूर वर्ग को उठाना पड़ा है। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के घर पानी में डूब गए, जिससे उनका सारा सामान नष्ट हो गया। इनमें से कई गरीब परिवार, निहाल अंसारी पिता उस्मान अंसारी तथा असमीना बेबी पति खुर्शीद अंसारी एवं तैयबा खातून पति अब्दुल अंसारी का, जिसका छोटा-सा आशियाना पूरी तरह उजड़ गया।
नेहाल अंसारी, जो एक दिहाड़ी मजदूर है, ने बताया, “बारिश ने सब कुछ छीन लिया। हमारा झोपड़ा टूट गया, कपड़े, बर्तन, सब बह गया। अब बच्चों को लेकर कहां जाएं, कुछ समझ नहीं आ रहा।” परिवार को अब पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घर में शरण लेनी पड़ रही है, लेकिन वहां भी जगह की कमी और बेबसी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि आज तक हम लोग को आवास भी नहीं मिला है,
वहीं पर सामाजिक कार्यकर्ता नानहे ने कहा, “हर साल बारिश में गरीबों का सबसे ज्यादा नुकसान होता है, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जाते। इन लोगों को पक्के मकान और बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत है।”
लगातार बारिश के कारण गांव टोला मोहल्ला में जलभराव और यातायात की समस्या भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

