लेदा और कोवाड़ मंडल में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का मंत्र
आज भारतीय जनता पार्टी महानगर ज़िला के लेदा मण्डल और कोवाड़ मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ! प्रशिक्षण का शुभारंभ 4अप्रैल को सेनादोनी पंचयात के कोल्हारिया में हुआ था , प्रशिक्षण 7 विषयों – कार्य विस्तार, भाजपा का इतिहास,कार्य पद्धति, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, वैचारिक अधिस्थान, अन्तोदय पर अलग अलग वक्ताओं के द्वारा विषय वार सात सत्रों में सम्पन हुआ! प्रशिक्षण शिविर को विधिवत महापुरुषों के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वर्गगीत एवं वंदे मातरम् गाकर शुरू किया गया था समापन में राष्ट्रगान से हुआ! मण्डल अध्यक्ष मनोज पांडे और मनोहर यादव साथ जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश सेठ, जिला कार्यसमिति सदस्य देवराज, सुरेश मण्डल, नारायण पांडे, पंकज देव, शिव कुमार यादव, मंटू देव, जागेश्वर यादव,दिलचंद वर्मा, विनय मिश्रा, मनोज मण्डल, अनिल साव, रणवीर यादव समेत सकेड़ो कार्यकर्ता ने भाग लिया!

