लातेहार में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा को मिला नया जिला अध्यक्ष, रंजीत कुमार साहू को दी गई कमान।
मनिका – कांग्रेस पार्टी ने लातेहार जिले में नई जिम्मेदरियो तथा जिले में संगठन विस्तार करते हुए। मनिका प्रखंड के रंजीत कुमार साहू को लातेहार जिला के ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि रंजीत कुमार साहू का परिवार पीढ़ियों से कांग्रेस का कट्टर समर्थक रहा है, रंजीत कुमार साहू मनिका के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कद्दावर कांग्रेसी नेता स्वo गौरी प्रसाद साहू के पुत्र हैं । बतौर कांग्रेस कार्यकर्ता रंजीत कुमार साहू ने राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि के रूप में सफलता पूर्वक कार्य किया। रंजीत कुमार साहू 2009 से ही लगातार पार्टी के साथ पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। साहू ने मनिका विधानसभा से लगातार दो बार 2019 एवं 2024 में पार्टी को जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दिया।
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल यादव,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लातेहार जिला प्रभारी धीरज प्रसाद साहू, सह प्रभारी डॉ अजय नाथ शहदेव,कांग्रेस झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस झारखंड के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर रंजीत कुमार साहू को बधाई देने वालों का कतार लगा हुआ है, उन्हें बधाई देने वालों में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष गुंजर उरांव,मनिका के पूर्व प्रमुख प्रमोद सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र भारती, वृंदबिहारी यादव, कामेश्वर यादव,बच्चन यादव, छात्र नेता उत्तम कुमार,अरुण सिंह, रामानंदन उरांव, पूर्व मुखिया संजय सिंह, कुलेश्वर यादव, गुलाम हुसैन, बीस सूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, सुरेश सिंह समेत कई नाम शामिल हैं।
