कुरहोबिन्दो में भाजपा महिला मोर्चा का बैठक संपन , केंद्र सरकार के योजनाओ के लाभुक से की चर्चा

0
b9fb5a0e-1c37-4fb3-a0e3-5f0f1e813d0a

कुरहोबिन्दो में भाजपा महिला मोर्चा का बैठक संपन , केंद्र सरकार के योजनाओ के लाभुक से की चर्चा

 

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत नवडीहा मंडल के ग्राम पंचायत कुरहो बिन्दो में भाजपा के महिला मंडल का बैठक किया गया। बैठक में लखपति दीदी एवं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । भाजपा लगातार क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार के योजनाओं का जानकारी पहुचे। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के योजना लोगो को किस तरह से लाभ मिला इसकी जानकारी लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर प्रदेश उपाध्यक्ष वैष्णव देवी एवं प्रमण्डलीय पदाधिकारी ऋतू देवी थी। वही इस कार्यक्रम में जिले से कई महिला मोर्चा से महिलाये उपस्थित थी। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओ ने योजनाओं का वस्तृत जानकारी लोगो को दी। वही महिला मोर्चा नवडीहा मंडल अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने जम्मू कश्मीर से आई दीदी का आभार व्यक्त करते हुवे कही कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं, युवाओं सहित हर तबके के लोगों के लिए योजनाएं चला कर सभी मे समानता लाने का कार्य किए हैं यही कारण है कि आज फिर पूरा देश केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है। वही कार्यक्रम मे मुख्य रूप जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि उषा कुमारी ,पूर्व जिला अधयक्ष संजू देवी ,शालिनी विशिखियार ,मंडल अध्यक्ष शंकर साव,जिला कार्यसमिति सदस्य सह मंडल महामंत्री सह मलुवाटांड़ पूर्व मुखिया उर्मिला देवी ,मंडल मंत्री प्रमिला देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *