कुएं में तैरती मिली युवक की लाश,

0

कुएं में तैरती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस धनबाद।। आज सवेरे एक सरकारी कुआं में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। युवक की पहचान गांव के ही निवासी विशाल पासवान (25) के रूप में हुई है। सवेरे कुआं पर पानी लेने गए आस पास के लोग ने सबसे पहले शव को कुएं में देखा, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सुनिजल हांसदा को दी, उन्होंने मामले की सूचना सदर थाना की पुलिस दी

ये घटना सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से रस्सी के सहारे शख्स के शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेज दिया।

मामले के संबंध में गांव के उप मुखिया राजेश शर्मा ने बताया कि मृतक के घर में शुक्रवार की रात उसकी बहन की शादी थी जो धनबाद के कोयला नगर स्थित नेहरू कंपलेक्स में संपन्न हुआ। इधर इसकी लाश कुएं से निकाली गई। पुलिस पूरी घटना की विवेचना कर रही है।

तो वही मामले में मुखिया ने बताया कि मृतक बगल पास के गांव का ही रहने वाला था। युवक नशे का आदि था। अक्सर वो नशे की स्थिति में कुएं के करीब बैठा करता था। बताया जा रहा है कि वो नशे की हालत में कुएं के नजदीक बैठा होगा और अचानक कुएं में गिरने से उसकी जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *