कुआं में डूबने से भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मारासिली गांव निवासी जीतबहान उरांव की हुई मौत,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
कुआं में डूबने से भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मारासिली गांव निवासी जीतबहान उरांव की हुई मौत,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।
भरनो (गुमला):- भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मारासिली गांव निवासी जितबहान उरांव (35)वर्ष की मौत कुआं में डूबने से हो गई।मृतक बीते गुरुवार की शाम से ही अपने घर से लापता हो गया था।वह कुआं में पानी भरने गया था और उसका पैर फिसलने से वह गिर गया,जिससे उसकी मौत हो गई,इसके बारे में किसी को पता नहीं चल पाया था,परिजनों के द्वारा उसका काफी खोज बिन किया गया पर उसका कुछ पता नहीं चल सका था,इधर रविवार की देर शाम को घर के कुछ दूरी पर स्थित एक कुआं में उसका शव तैरता हुआ देखा गया,लोगो ने इसकी जानकारी परिजनों को दी,फिर इसकी सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव वहां पहुंचे और घटना की सूचना भरनो थाना की पुलिस को दिया गया।सूचना मिलने पर भरनो थाना के एएसआई प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ बीते रात में ही घटना स्थल पहुंचे और शव को ग्रामीणों के सहयोग से कुआं से बाहर निकलवा कर शव अपने कब्जे में कर भरनो थाना लाया गया।सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा दिया और पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया।मृतक की पत्नी ने सोमवार को भरनो थाने में घटना को लेकर यूडी केश दर्ज करवा है।

