कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन शुरू

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन शुरू

संवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर।

प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सत्र में कुल 75 सीटों पर छात्राओं का नामांकन किया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय की वार्डन वंदना सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 08 फरवरी तक आवेदन पत्र जमा कर सकती हैं। नामांकन के लिए दिव्यांग,अनाथ बालिकाओं, एकल अभिभावक वाली बालिकाओं (जिनके केवल माता या केवल पिता हों), अनुसूचित जाति, जनजाति, आदिम जनजाति अल्पसंख्यक,सुदूरवर्ती एवं वंचित क्षेत्र की बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन के साथ छात्रा व अभिभावक का आधार कार्ड की छायाप्रति, बीपीएल नंबर/जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा छात्रा के दो फोटो अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे।

विद्यालय में विज्ञान लैब, आईसीटी लैब, नियमित भोजन, निशुल्क शिक्षा, आवास एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है