क्षेत्र की जनता को बिजली और पानी की समस्याओं से मिले निजात —-प्रमिला देवी

0
3fc7d6fe-b773-4e77-9e9d-1660fb719efc

क्षेत्र की जनता को बिजली और पानी की समस्याओं से मिले निजात प्रथम पार्षद प्रमिला देवी वार्ड 31

चैनपुर प्रखंड के अंतर्गत मेदिनी नगर नगर निगम क्षेत्र के जोन संख्या 7 शाहपुर वार्ड 31 में विषम जल संकट एवं मुस्लिम भाइयों का पर्व बकरीद को देखते हुए सभी क्षेत्र में वार्ड नंबर 31 के प्रथम पार्षद सह जोन अध्यक्ष प्रमिला देवी ने चिलचिलाती धूप में अपनी निगरानी में नगर निगम से प्राप्त पानी टैंकर से वितरण कराते हुए मौके पर पार्षद प्रमिला देवी ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले साल की तुलना इस बार पानी के लिए और भी ज्यादा हहाकार है इस बार जल स्रोत का लेयर नीचे चले जाने के कारण चापाकल भी डेड हो चुकी है बहुत से एरिया हमारे क्षेत्र में ड्राई जोन एरिया के रूप में हो चुकी है नगर निगम के टैंकर के ही सहारे पीने का ही एक सहारा बचा हुआ है उसके बाद भी नगर निगम के द्वारा पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है मात्र चार टैंकर पूरे वार्ड के लिए पानी उपलब्ध हो रही है जिसके कारण क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहता है तथा सभी जगह पर प्रतिदिन पानी नहीं पहुंच पा रही है इसी प्रकार बिजली की भी समस्या विकराल रूप ले चुकी है मुश्किल से 24 घंटे के दरमियान मात्र 6 से 7 घंटा बिजली मिल पा रही है तथा बिजली विभाग के लापरवाही के कारण क्षेत्र की जनता को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा बिजली विभाग के द्वारा क्षेत्र की जनता से माइनर फोल्ड के नाम पर उगाही की जाती है जो कि सरासर गलत है मैं मांग करती हूं नगर निगम के नगर आयुक्त से तथा जिले के उपायुक्त महोदय से इस पर उचित जांच कर संबंधित बिजली विभाग के कोमियो पर कार्रवाई करने की कृपा की जाए तथा गर्मी के दिनों में पानी एवं बिजली के लिए हाहाकार है उस पर उच्च स्तरीय बैठक करके बिजली और पानी की समस्या से निजात दिलाने का कृपा की जाए नहीं तो मजबूर होकर मैं अपने क्षेत्र के सम्मानित जनता को लेकर रोड पर उग्र आंदोलन एवं धरना देने पर मजबूर होंगे मौके पर उपस्थित अख्तर कुरैशी अकबर कुरैशी धीरज जायसवाल राकेश कुमार पंकज जयसवाल लवलेश प्रजापति बबलू पासवान उपेंद्र मोची महेंद्र पासवान रसीद खलीफा हादी हुसैन गौरव गुप्ता विकास कुमार धानु खान सोहेल मंसूरी मो फिरोज वर्षा देवी रजिया खातून एवं अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *