कोयल नदी की लहरों में खो गया भविष्य नदी ने छीना गांव का होनहार बेटा”
कोयल नदी की लहरों में खो गया अमन””आज हम आपको ले चल रहे हैं झारखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंकारी, जहां एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।””लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोयल नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। ये वही नदी है जो कभी ग्रामीणों की ज़रूरतें पूरी करती थी, लेकिन आज उसी नदी की लहरों ने एक होनहार युवक की ज़िंदगी छीन ली।””कंकारी गांव निवासी अखिलेश पाल के 17 वर्षीय पुत्र अमन पाल, जो एक मेधावी छात्र था, रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ कोयल नदी में नहाने गया। शायद उसे अंदाजा नहीं था कि नदी का बदला मिजाज उसके जीवन की आखिरी घड़ी बन जाएगा।””अमन बहुत अच्छा लड़का था, हर कोई उसे पसंद करता था। वह पढ़ाई में भी अच्छा था। बारिश की वजह से नदी का पानी बहुत बढ़ गया था, लेकिन वो नहाने चला गया।””तेज बहाव और नदी के गहराते पानी में अमन अचानक बहने लगा। उसके साथियों ने शोर मचाया, गांव के लोग दौड़े, और आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज, पलामू लाया गया।””लेकिन अफ़सोस, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अमन की जान नहीं बच सकी। परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो।””एक मां का लाल, एक पिता का सपना, और गांव का भविष्य – सब कुछ खत्म हो गया।

