कोयल नदी का अतिक्रमण करवा रहे नगर आयुक्त प्रशासन मुकदर्शक –रूचिर तिवारी
कोयल नदी का अतिक्रमण करवा रहे नगर आयुक्त प्रशासन मुकदर्शक –रूचिर तिवारी
पलामू उपायुक्त करें पहल अन्यथा भाकपा करेगी कोयल नदी को अतिक्रमण मुक्त के लिए जनहित याचिका दायर।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डाल्टनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने छठ पर्व को लेकर कोयल नदी घाट का निरीक्षण किया। जिसमें साफ सफाई कहीं भी नजर नहीं आया वही निरीक्षण के क्रम में पाया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने नदी के किनारे नदी के जमीन में करीब 100 फीट का लंबा दीवाल एक खड़ा कर दिया गया है जबकि वहां सैकड़ो छठ व्रतियों का ठहराव होता था जिसमें मध्यम वर्ग एवं गरीब तबके के लोग ज्यादातर वाहां ढहरते थे चारदीवारी का काम किसके द्वारा कराया गया अगर निगम के द्वारा कराया गया तो निगम क्या कोयल नदी के जमीन को स्वयं अतिक्रमण कर रहा है यह जांच के विषय है लेकिन अभी तक निगम के कोई भी पदाधिकारी ना तो इस पर जांच किया और ना ही कुछ बोल रहे हैं निगम क्षेत्र के अंतर्गत आम जनता एक छोटा सा मकान बनाने लगता है तो निगम के पदाधिकारी दौड़ने लगते हैं की नक्शा बना या नहीं कैसे मकान बना दिए टैक्स दीजिए और नोटिस करके उसे पर हजारों रुपया टैक्स का दोहन करते हैं लेकिन यह गैर कानूनी रूप से दिया दिवाल किसकी मर्जी से दिया गया इसकी गहन जांच होनी चाहिए। पलामू उपायुक्त सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में घूम रही है योजनाओं का जांच कर रही है अच्छी बात है लेकिन मेदनी नगर नगर निगम में उनके नाक के नीचे कोयल नदी का अतिक्रमण हो रहा है इसकी जांच होनी चाहिए नहीं होने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोयल नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जनहित यांची का माननीय उच्च न्यायालय में दायर करेगी।

