कोलकाता के चिकित्सकों के द्वारा करीब तीन सौ मरीजों का स्क्रीनिंग और ऑपरेशन का लक्ष्य

0
0d8f0a1d-b9f3-47b5-b7aa-e18f708e5dc5

रोटरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ईएनटी स्क्रीनिंग और ऑपरेशन शिविर 10 फरवरी से

कोलकाता के चिकित्सकों के द्वारा करीब तीन सौ मरीजों का स्क्रीनिंग और ऑपरेशन का लक्ष्य

प्रेसवार्ता कर रोटरी के पदाधिकारियों ने दी जानकारी

गिरिडीह:- रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह के द्वारा 10 फरवरी से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय ईएनटी जांच और ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसके माध्यम से गरीब व जरूरतमंदों नाक, कान गला का ऑपरेशन किया जायेगा। उक्त जानकारी गुरुवार को शहर के रोटरी आई हॉस्पिटल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष मनीष तरवे, सचिव आशीष तरवे, मीडिया प्रभारी विकास बसाईवाला के अलावे अभिषेक जैन, अमित तुलस्यान व अंसुल जैन ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर का आयोजन रोटरी आई हॉस्पिटल में किया जायेगा। शिविर में कोलकाता से आने वाले डॉक्टर रंजन चौधरी के नेतृत्व में चार सदस्यीय चिकित्सको के द्वारा करीब तीन सौ मरीजों की स्क्रीनिंग कर नाक, कान गला का ऑपरेशन करेगी। बताया की स्क्रीनिंग और ऑपरेशन की कोई उम्र सीमा तय नहीं की गई है। बल्कि, जो लोग इन बीमारियों से पीड़ित हैं, उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *