कोडरमा से रांची परीक्षा देने आई छात्राओं के बैग से इयरबड और नकदी की चोरी

कोडरमा से रांची परीक्षा देने आई बच्चियों का ईयर बर्ड व पैसों की हुई चोरी – मामला योगदा सत्संग उच्च विद्यालय जगरनाथपुर, रांची की है।
रांची/17.02.2026
कल दिनांक : 17 फरवरी 2026 को कोडरमा से योगदा सत्संग उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर, रांची इंटर की परीक्षा देने आई दो लड़कियों – चांदनी कुमारी व प्रीति कुमारी के बैग से इयर बर्ड व पैसों की चोरी हो गई। जबकि पूरे कैम्पस व सभागार में सीसी टीवी के कैमरे लगे हैं इसके बावजूद चोरी हो जाना दुखद है। पीड़िताओं ने इस सन्दर्भ में जगरनाथपुर थाने को भी इसकी मौखिक सूचना की है परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई न ही उनके पैसे व इयर बर्ड मिले। परीक्षा कल दूसरी पाली में दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक थी। इस घटना से अनेक अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से नाराजगी जाहिर की है क्योंकि यदि प्रबंधन चाहती तो अभी तक उनकी चोरी हुई सामग्री व पैसों का उद्भेदन हो जाती। क्योंकि इस घटना से अन्य लड़कियां भी डरी सहमी है।