“कोडरमा में महिला दिवस पर शिक्षिकाओं और कर्मियों का सम्मान”
आज दिनांक 08/03/2026 दिन रविवार को झारखण्ड एजुकेशनल एण्ड डेवलपमेण्ट सोसाइटी झुमरी तिलैया, कोडरमा के तत्वाधान में इसके संचालित झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, झारखण्ड विधि महाविद्यालय, झारखण्ड संघ्या कालीन महाविद्यालय एवं झारखण्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मव्यता के साथ आयोजित किया गया झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की आई0क्यू0ए0सी0 समन्वयक एवं शिक्षक प्रतिनिधि प्रो0 सुरभि कुमारी तथा प्रभारी प्राचार्य एवं एन0एस0एस0 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ0 एस0बी0 मिश्रा के मार्ग निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोसाइटी के सचिव डॉ0 डी0एन0 मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कार्यरत महिला शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित करते हुए अपने अभिमाषण में सोसाइटी के सचिव डॉ0 डी0एन0 मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सहभागिता हरेक क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन को धोतक बन रहा है, प्रो0 सुरभि कुमारी ने कहा कि आज के समय में महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही है जिसके कारण देश एवं समाज की दशा – दिशा में नये किरण की रोशनी दिखाई दे रही है। प्रभारी प्राचार्य डॉ0 एस0बी0 मिश्रा ने अपने सम्बोधन में नारी शक्ति एवं मातृ शक्ति पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में झारखण्ड विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 विकास राय, झारखण्ड संघ्याकालीन महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य प्रो0 अजय महादाचार्य, झारखण्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य प्रो0 मिथिलेश कुमार अन्य कर्मचारिगण प्रो0 कविता कुमारी, प्रो0 सविता देवी, डॉ0 कौशल कुमार, प्रो0 सूरज कुमार, प्रो0 अश्वनी मिश्रा लेखापाल विक्रम कुमार सिन्हा, अंकित कुमार, रामबालक पाण्डेय, नीरज सिन्हा, अमित कुमार, प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, फरजाना निखत, मनोरमा, भारती देवी, सुनेना देवी, रिजवान अहमद, बी0एड0 एवं डी0एल0एड0 के समस्त प्रशिक्षुओं की गरिमामयी उपस्थित रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया

