कन्याओं का पांव पखार किया कन्या पूजन, नवरात्र का पर्व नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है
नवरात्र में कन्या पूजन का खास महत्व है। नवमी के दिन लोग अपने अपने घरों में कन्याओं का पूजन करते हैं। पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट इसे अनोखे ढंग से मनाता है। कन्या पूजन पूरी टीम मिलकर स्टेशन परिसर में कचरा चुनने वाली, जरूरतमंद बच्चियों के बीच करती है। कन्याओं का पैर धोकर, तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर, पूरी, सब्जी, खीर, हलवा, फल और नगद राशि दी गई। इस अवसर पर 21 कन्याओं और एक भैरव बाबा की पूजा की गई। मौके पर उपस्थित संजू सिंह, खूश्बू शर्मा, सतपाल कौर ने इस पूजन को अपना सौभाग्य बताया। विवेक वर्मा, चैतन्य शेखर, शुभम बिहारी, सुभाष शर्मा, ( एडवोकेट), , खूश्बू शर्मा,सतपाल कौर, लक्ष्य श्रेष्ठ, सुमन कुमारी बेबी विश्वकर्मा, अर्पणा कुमारी, सौभाग्य सृजन और संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा उपस्थित थे। इन तमाम लोगों ने कुंआरी कन्याओं को भोजन परोसा और पैर छूकर इनका आशीर्वाद लिया।
