कन्या मध्य विद्यालय के बच्चें सरकारी सुविधा से वंचित
कन्या मध्य विद्यालय के बच्चें सरकारी सुविधा से वंचित
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में करीब 405 बच्चों का नामांकन है पर उन्हें जो सुविधा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है इतने बच्चों के बीच मात्र पांच कमरो है वही टीचर भी यूनिट से चार यूनिट काम है जिस कारण बच्चों को पढ़ने और टीचर को पढ़ाने में काफी दिक्कत होती है साथ ही शौचालय के भी कमी है मात्र दो शौचालय के बीच इतने सारे बच्चे बच्चियों उन्हें इस्तेमाल करती है. वही स्कूल में बाउंड्री वॉल की भी कमी है तार का घेराव से स्कूल को शराबियों और जुवाड़ियों से बचाए रखे हैं. वही स्कूल के हेड मास्टर कमलेश कुमार पांडे के द्वारा हर एक क्लास में बिजली की सुविधा पंखा की सुविधा लगा दी गई है साथ ही पानी के लिए जगह-जगह पर नल की व्यवस्था भी कर दी गई है. जो दो शौचालय हैं उनमें टाइल्स की भी लगा दिया गया है. हर जगह गमला के द्वारा फूल पौधे भी लगाने की व्यवस्था की जारी है. वही हेड मास्टर कमलेश कुमार पांडे के द्वारा सरकार से मांग की है कि इस स्कूल में शौचालय और भवन की व्यवस्था कर दी जाए जिससे बच्चों को पढ़ने में आसानी हो.
