कल्याणपुर पंचायत में कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में MDA कवरेज बढ़ाने हेतु पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित
कल्याणपुर पंचायत में कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में MDA कवरेज बढ़ाने हेतु पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित
गढ़वा :–गढ़वा जिले के कल्याणपुर पंचायत में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को MDA (Mass Drug Administration) अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पंचायत के विभिन्न टोला/मोहल्ला में दवा सेवन (Drug Consumption) की स्थिति पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार:
खान टोला में 992 योग्य आबादी में से केवल 290 लोगों ने दवा सेवन किया (29.2%), पहाड़ टोला में 815 योग्य आबादी में से 181 लोगों ने दवा सेवन किया (26.0%). इन दोनों क्षेत्रों में दवा सेवन की स्थिति अत्यंत कम पाई गई, जिसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
मुखिया द्वारा सभी वार्ड सदस्यों को सहयोग हेतू निवेदन किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लें। साथ ही घर-घर संपर्क कर लोगों को दवा सेवन के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में वार्ड सदस्य, JSLPS के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर, सहिया, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं एवं जल सहिया एवं पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। SHG समूह की महिलाओं ने आश्वासन दिया कि वे समुदाय स्तर पर लोगों को प्रेरित कर दवा सेवन बढ़ाने में पूर्ण सहयोग करेंगी। इस पहल से उम्मीद है कि कल्याणपुर पंचायत के कम कवरेज वाले क्षेत्रों में दवा सेवन में तेजी आएगी और फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को मजबूती मिलेगी।

