कलश यात्रा के साथ लेस्लीगंज में महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ लेस्लीगंज में महायज्ञ शुरू
नवरात्र को लेकर लेस्लीगंज में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण महायज्ञ के 19वें अधिवेशन
नीलांबर पीतांबरपुर संवाददाता : प्रखंड के लेस्लीगंज में नवरात्र को लेकर लेस्लीगंज में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण महायज्ञ के 19वें अधिवेशन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ सोमवार को किया गया। कलश यात्रा का उद्घाटन पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने मुख्य यजमान को कलश देकर की। मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ से समाज को एक अच्छी दिशा मिलती है। इस मौके पर लेस्लीगंज में आयोजित महायज्ञ से यहां का वातावरण और भी भक्ति में होगा। यज्ञ में विद्वानों के प्रवचन अच्छे समाज के निर्माण में सहायक होते हैं। हमें उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलना चाहिए जिससे कि अपना एंव समाज का भला हो सके।
कलश यात्रा के दौरान
जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष प्रखंड भक्ति में हो गया यह शोभा यात्रा लेस्लीगंज महावीर मंदिर से प्रारंभ होकर गोपालगंज स्थित मलय नदी तक पहुंची। यहां यज्ञाचार्य पंडित प्रवीण मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलशधारियों को पूजा अर्चना कराते हुए कलश में जल भरवाया। इसे लेकर वापस महावीर मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद व्रतियों ने महावीर मंदिर में महाआरती की। कलश यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुदर्शन सोनी, उपाध्यक्ष अरविंद डिसिल्वा, सचिव पवन सोनी, उपसचिव शंकर बैठा , कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, उपकोषाध्यक्ष राहुल वर्मा ,मुख्य यजमान बालकेश पासवान, मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश गिरी ,योगेंद्र सोनी, धर्मेंद्र सोनी, सनातन धर्म सभा केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ,उपाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी, संदीप सौंडीक ,कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, अनिल शुक्ला, राहुल कुमार सिंह,विनोद तिवारी ,अजीत सिंह, राजू सिंह ,अनुज सिंह ,चंदन सोनी, अरविंद सोनी, अर्जुन सिंह ,रामनिहोरा गिरी,अजय सिंह, सहीत बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।