कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में गणित और विज्ञानं में कैसे अच्छे अंक प्राप्त करें

कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में गणित और विज्ञानं में कैसे अच्छे अंक प्राप्त करें

आगामी 15 फ़रवरी से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है , अब जबकि कुछ ही दिन शेष बचे हैं विद्यार्थियों को बिना किसी स्ट्रेस के पर विशेषकर ध्यान देना चाहिए। सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने गणित और विज्ञानं के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए बताया की गणित और विज्ञान ये दो ऐसे विषय है जिसमे अगर आपकी कांसेप्ट क्लियर है तो आप निश्चय ही अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए जरुरी है कि आप सब्जेक्ट नोट्स को आधार बनाकर उसको रिवाइस करें। उन्होंने कहा की साइंस रटने का विषय नहीं है, साइंस के हर टॉपिक के पीछे एक लॉजिक है , उस लॉजिक को समझने का प्रयास करें । गणित के लिए प्रतिदिन 1-2 घंटे अभ्यास करें और विज्ञान में आरेख (diagrams) व फॉर्मूलों को लिखकर याद करें। । परीक्षा में कई प्रश्न ऐसे भी होते है जो गत वर्ष की परीक्षाओं में पूछे गए थे , इसलिए आपको चाहिए की आप पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्र हल का अवश्य प्रयास करें। टाइमर लगाकर मॉक टेस्ट दें और जिन फ़ॉर्मूलास को याद करने में परेशानी हो रही है तो उसे लिख ले और बार बार दोहराएं। नियमित अभ्यास प्रतिदिन 2 से 3 घंटे का अभ्यास करें और कठिन टॉपिक्स जैसे ट्रिग्नोमेट्री और ज्योमेट्री पर विशेष ध्यान दें।बायोलॉजी और फिजिक्स के महत्वपूर्ण डायग्राम्स जैसे- मानव हृदय, लेंस, विद्युत परिपथ) का अभ्यास करें, इससे नंबर अच्छे मिलते हैं।कीवर्ड्स पर ध्यान दें। आंसर लिखते समय टेक्निकल टर्म्स और कीवर्ड्स को रेखांकित underline करें।केमिस्ट्री में केमिकल रिएक्शंस को को बार-बार लिखकर अभ्यास करें। सबसे पहले आसान सवालों को हल करने की कोशिश करें।इससे न केवल आपको प्रेरणा मिलेगी बल्कि आगे के सवालों को हल करने का प्रोत्साहन भी मिलेगा।बीच-बीच में आप आरडी शर्मा, ऑल इन वन, एग्जाम आइडिया या किसी भी संदर्भ पुस्तक के हल किए गए उदाहरण देख सकते हैं।उस विषय पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें जिससे आपको अधिक से अधिक लाभ मिल सके।