किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर कार्यशाला का आयोजन

0
568f6e6c-37b3-4366-8631-34315eb9f9ac

किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर कार्यशाला का आयोजन

चंदवा : चंदवा के चकला ग्राम में हिंडालको कोल माइंस के तत्वाधान में विश्व मासिक धर्म दिवस के अवसर पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों के बीच स्वच्छता व जागरूकता को लेकर कई जानकारियां बांटी गई। कार्यक्रम में एशियन इंस्टीट्यूट पर सस्टेनेबल के प्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीण महिलाओं व किशोरीयों के बीच प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता पर जागरूकता को लेकर कई जानकारियां बांटी गई। मौके पर इंस्टिट्यूट के प्रतिनिधि ने कहा कि किशोरियों को गलतफहमियों से सावधान रहना चाहिए। स्वच्छता जागरूकता ही बचाव है इससे हम कई बीमारी से दूर रह सकते हैं। मौके पर हिंडालको कर्मी अनुमा बासु, एथेलरीडा के अलावा नीरज उपाध्याय रेखा देवी ,बबिता ,पूनम मंजू व चकला पंचायत की मुखिया पूनम एक्का के अलावे कई ग्रामीण महिला एवं किशोरिया उपस्थित रही कार्यक्रम के अंत में किशोरियों के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *