किसानों के उत्पात से 2 पुलिसकर्मियों की मौत

0
Untitled

किसानों के उत्पात से 2 पुलिसकर्मियों की मौत

 

हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि किसान आंदोलन 2024 की शुरुआत के बाद से ही दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। इस संबंध में पुलिस की तरफ से गुरुवार को एक बयान भी जारी किया गया है। खास बात है कि किसान आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत के बाद बवाल है। किसान लगातार इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अंबाला पुलिस की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘दिनांक 13 फरवरी 2024 से किसान संगठनों द्वारा किसानों द्वारा दिल्ली कूच को लेकर शम्भू बॉर्डर पर लगे बैरिकेड्स को तोड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं व पुलिस प्रशासन पर पत्थरबाजी और हुड़दंगबाजी करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने की प्रतिदिन कोशिश की जा रही है। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा सरकारी व प्राइवेट संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इस आंदोलन के दौरान लगभग 20 पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई, 1 पुलिस कर्मचारी का ब्रेन हैमरेज व दो पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *