खरौंधी प्रखंड अंतर्गत तोरेलावा में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई||

0
94c0943b-7d2e-4c13-b02a-ee30cfb641d9

खरौंधी प्रखंड अंतर्गत तोरेलावा में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर के पुजारी इंद्रजीत पाठक के नेतृत्व में शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विद्वाआचार्य संत जी महाराज के नेतृत्व में आचार्यों की मंडली ने पंडा-डोमनी के पावन संगम स्थल से मंत्रोच्चार के साथ कलश की शोभा यात्रा में शामिल हुए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के कलश में जलभरण किया।साथ ही श्रद्धालु जय श्रीराम की जयघोष करते हुए कलश के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में कलश की स्थापना की गई। मौके पर आचार्य ने बताया कलश स्थापना के पश्चात रविवार पूजन अखंड मानस पाठ,अन्नादिवास,जलाधिवास,फलाधिवास के बाद सोमवार को शुभ मुहूर्त में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने बताया की इस दौरान तीन दिनों तक रोहतास बिहार के सुरेश शास्त्री और अयोध्या की पधारे श्रीमती शैल मिश्रा का प्रवचन किया जाएगा।
मौके पर पंडित जयशंकर वैद्य,अजय वैद्य,सत्यकुमार वैद्य,रामानुज वैद्य,कामेश्वर पाठक,धर्मजीत पाठक,प्रयागदत्त पाठक,नंदकुमार पाठक,सुरेंद्र मेहता,मिथिलेश कुमार पाठक,कमलाकांत पाठक,सुनील पाठक,राकेश पाठक,अशोक यादव,संजय मेहता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *