खेल के क्षेत्र में जो जितना तप्ता है वही इतिहास रचता है : ——–सुमित बर्मन

0
c477da43-2ac7-4e0c-87fe-0be58590768d

खेल के क्षेत्र में जो जितना तप्ता है वही इतिहास रचता है : सुमित बर्मन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष में द कराटे एकेडमी में इंटर क्लब जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पलामू जूडो खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मौके पर पलामू जूडो संघ के सचिव सुमित बर्मन ने कहा की हर खिलाड़ियों का सपना होता है कि वह ओलंपिक में भाग ले सके। मैं प्रयास कर रहा हूं की पलामू के खिलाड़ियों का यह सपना साकार कर सकूं। ओलंपिक हमारा लक्ष्य है और उस लक्ष्य को पाने के लिए हम कितनी कड़ी मेहनत करते हैं यह भी निर्भर करता है। खेल के क्षेत्र में जो तप्त है वही ओलंपिक खिलाड़ी बनता है । हमारे पलामू के खिलाड़ी बहुत ही मेहनती है और यह अपने परिश्रम के बदौलत खेल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेंगे। वही मौके पर धोनी क्रिकेट अकादमी के कोच सनत चटर्जी ने कहा कि खिलाड़ी अपने सूझ-बूझ और मेहनत के बदौलत ओलंपिक जैसे प्रतियोगिताओं में मेडल जीतता है। वही द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के कोच अमरेश मेहता ने कहा कि इस बार का ओलंपिक खेल पेरिस देश में आयोजित की जा रही है जिसे हम 26 जुलाई से ऑनलाइन देखकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा सकते हैं।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में विजेता खिलाड़ियों का नाम अंडर 10 में तमन्ना कुमारी स्वर्ण पदक हासिल की वही अंडर 16 में काजल कुमारी स्वर्ण पदक जीती। वही बालक वर्ग में अंडर 7 कैटेगरी में प्रशोंकित ने स्वर्ण पदक जीता वही अंडर 10 कैटेगरी में श्री आयुष्मान स्वर्ण पदक जीता, अंडर 12 में शौर्य शुक्ला स्वर्ण पदक, अंडर 14 में डी कार्तिकेया स्वर्ण पदक, अंडर 19 में अफजल आलम स्वर्ण पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *