खामडीह यज्ञ में शामिल हुए पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के केंद्रीय अध्यक्ष — बी० डी० प्रसाद

0
548c2d27-1ef8-4863-8fbb-463051c5ecb9

खामडीह यज्ञ में शामिल हुए पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के केंद्रीय अध्यक्ष — बी० डी० प्रसाद

पलामू जिला के सतबरवा खामडीह में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में कमिटी के सदस्यों ने आमंत्रित किया। आमंत्रण को स्वीकार करते हुए पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एकता एवं अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बी०डी० प्रसाद) ने तुरंत यज्ञ समिति के यज्ञ शाला में जाकर परिक्रमा किया व श्री राम चरित्र मानस कथा मंच पर जाकर कथा वाचक का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथावाचक द्वारा जो आध्यात्मिक ज्ञान की अमृत गंगा बहाई जा रही है। उसमें सभी धर्मावलंबियों से ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाकर अपने आप को धन करने का आग्रह किया साथ ही यज्ञाचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया व यज्ञ भगवान से प्रार्थना किया कि पूरे खामडीह सहित भारतवर्ष में यज्ञ भगवान का आशीर्वाद बना रहे व कमिटी के लोगों के ऊपर भी आशीर्वाद बना रहे ताकि इससे भी बढ़कर इनके द्वारा धार्मिक पुनीत कार्य किया जाए मौके पर बिहारी प्रसाद, सुरेश साहू, ललन साहू, अजय साहू एवं सारे कमिटी के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed