खाली ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, परिवार में मातम |

0
10767a8e-4824-4695-913a-34087339134c

खाली ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, परिवार में मातम

धुरकी प्रतिनिधि।। धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी पंचायत स्थित धुरकी बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित कदवा गांव के कविशवा टोले में मंगलवार की मध्य रात्रि में एक खाली ट्रैक्टर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया तथा खाली ट्रैक्टर दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक शुरू गांव निवासी विनोद कोरवा के 19 वर्षीय पुत्र अजीत कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। घटना के संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने बताया कि घघरी गांव निवासी लव जायसवाल का खाली ट्रैक्टर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान कविशावा मुख्य पथ में रात्रि में ट्रैक्टर का चालक तीव्र गति से चलने के क्रम में असंतुलित होकर पलट गया। जहां शुरू गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अजीत कोरवा ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके पश्चात पुलिस गश्ती दल वाहन उक्त घटना को देखा । पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की खबर सुनते ही चालक अजीत के परिजन दहा मार कर रोने लगे उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। उपरोक्त घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कविशाआ मोड पूरी तरह अंधा मोड़ है। वहीं इस घटना के पूर्व तीन बार उक्त स्थल पर दुर्घटना हो चुकी है इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस अपने में अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *