खाद आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी से ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के शिष्टमंडल ने की मुलाकात
माननीय खाद आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी के गांवा कार्यक्रम में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के बैनर तले माननीय प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ झा के निर्देश पर गांवा प्रखंड के हमारे युवा प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह के अगुवाई में एक शिष्ट मंडल मिला।
माननीय मंत्री का शिष्य मंडल ने 50 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया और माननीय मंत्री जी का नई 4G मशीन और 15 लाख के स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा के लिए राज्य के 25000 से अधिक विक्रेताओं की तरफ से आभार भी व्यक्त किया।
साथ ही साथ माननीय से गुहार लगाई की हमारे सभी तरह का बकाया डीलर मार्जिन भुगतान करवाने की कृपा करें साथ ही साथ हमें नियमित रूप से हमारे कमीशन का भुगतान करवाने की व्यवस्था कायम करें हमने यह भी कहा कि यह काम आप ही कर सकते हैं।
माननीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि हम आपका काम करेंगे।

