केतार बाजार अपराध मुक्त को लेकर थाना प्रभारी व वीडियो ने व्यवसाईयों के साथ की बैठक

0
68d03e80-12b1-4636-984c-fc524834527f

केतार बजार अपराध मुक्त को लेकर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी व बीडीओ सावित्री कुमारी ने व्यवसाईयों के साथ की बैठक

केतार बाजार स्थित आरके सिंह पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को व्यवसाईयों के साथ अपराध मुक्त करने को लेकर एक बैठक की गई जिसमें व्यवसाय ने एक स्वर में कहा कि केतार बाजार में आए दिन चोरी की घटना होने से व्यवसाईयों में दशक का माहौल बना हुआ है ।जिसको लेकर के केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सावित्री कुमारी ने बैठक कर व्यवसाईयों का राय जाना।थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा की सभी व्यवसाई अपने अपने दुकान के लाइलटीग व सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकि आपके दुकान हमेशा कैमरे की निगरानी में रहे और रात्रि में प्रशासन की गस्ती टीम बाजार के चौक चौराहे पर रहेगी जिससे अपराध करने वाले सामाजिक तत्वों के लोगों को पकड़ने में आसानी होगी। केतार थाना क्षेत्र के सभी गांव बाजारों में पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी जिससे आए दिन हो रहे चोरी की घटना का बहुत जल्द उद्वेदन किया जाएगा । बैठक में केतार पंचायत मुखिया प्रमोद कुमार, रामाश्रय प्रसाद विनोद प्रसाद अमरनाथ जयसवाल नीरज कमलापुरी विजयपाल सहित व्यवसाय लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *