केंद्रीय सरहुल जुलूस में शामिल होगा खरवार भोगता समाज का खोड़हा दल

::: 28 मार्च काे मनाया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर पीतांबर का शहादत दिवस
गुमला
खरवार भोगता समाज विकास संघ जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को होटल मंगल के प्रशाल में हुई। जिसमें 21 मार्च को केंद्रीय सरहुल जुलूस में भोगता समाज की सहभागिता और 28 मार्च को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर पीतांबर शाही भोगता के शहादत दिवस कार्यक्रम के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता खरवार भोगता समाज विकास संघ के जिला अध्यक्ष जीतू प्रधान ने की। कहा कि भोगता समाज प्रकृति पूजक है। प्रकृति पर्व सरहुल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है और केंद्रीय सरहुल जुलूस में एक दर्जन से अधिक खोड़हा दल को शामिल होने के लिए गांव-गांव में प्रचार करने पर विचार विमर्श किया गया। कहा कि जो गांव के खोड़हा दल जुलूस में शामिल होना चाहते हैं वे जिला कमेटी को सूचित करेंगे। आगामी 28 मार्च को नीलांबर पीतांबर का शहादत दिवस आस्था और विश्वास के साथ जिला कार्यालय के सभागार में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष मंगल सिंह भोगता, जिला अध्यक्ष जीतु प्रधान, सचिव भरत प्रधान, कोषाध्यक्ष शिव शंकर भोगता, प्रवीण प्रधान, कपिल प्रधान, राधेश्वर प्रधान, बसंत प्रधान, अकलु प्रधान, बंधन भोगता, लालमुनी देवी, दशरथ भोगता, सहदेव भोगता, अमसु भोगता, हीराला प्रधान, धनेश्वर भोगता, जगत भोगता, तुलसी प्रधान आदि शामिल थे।