केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा,डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी का किया एलान

0

नवरात्रि के चौथे दिन केंद्र की मोदी सरकार ने लगभग 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत का इजाफा कर दिया । इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है।इस बात की उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार भी 4% की बढ़ोतरी की जा सकती है। अब मोदी सरकार के इस फैसले से देश के करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और उनकी मासिक वेतन और पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी होगी।लंबे समय से लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस एलान का इंतजार कर रहे थे। आज मोदी सरकार द्वारा सेंट्रल कर्मचारी के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब ये 46 फीसदी हो गया है। इसका लाभ उन्हें 1 जुलाई 2023 से जोड़ कर मिलेगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा। इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *