केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस का पोल खोल,हल्ला बोल 10 अक्टूबर से:-धनंजय तिवारी

0

केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस का पोल खोल,हल्ला बोल 10 अक्टूबर से:-धनंजय तिवारी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हुसैनाबाद के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता 10 से 18 अक्तूबर तक  प्रखंड क्षेत्र में पोल खोल हल्ला बोल अभियान चलायेंगे।कांग्रेस के प्रदेश सचिव धनंजय तिवारी ने शनिवार को हुसैनाबाद के तिवारी काम्प्लेक्स में प्रेस वार्ता कर बताया कि केंद्र सरकार की जन- विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता हुसैनाबाद प्रखंड के सभी पंचायत में पोल खोल हल्ला बोल अभियान चलायेंगे और केंद्र सरकार के वादा खिलाफी की जानकारी देंगे।उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष देश के  दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने,महंगाई पर नियंत्रण करने, किसानों की आय दुगुना करने, देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने, महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा किया था। इसमें सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसका जवाब देश की जनता 2024 के आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करके देगी।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम को  सफल बनाने की अपील की है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता सुनील श्रीवास्तव,मशरुर अहमद,अवध बिहारी सिंह,शम्भू सिंह,शैलेश सिंह,प्रखंड अध्यक्ष लल्लू सिंह,नगर अध्यक्ष रंजीत पासवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *