कार में खुद ही लगा ली आग,दम घुटने से हुई मौत

0
Untitled

राजधानी दिल्ली नेहरू प्लेस इलाके में कर्ज से परेशान एक शख्स ने गुरुवार सुबह अपनी गाड़ी में खुद ही आग लगा ली। बंद कार में आग से धुएं से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने गाड़ी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कालकाजी थाना पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर शव को निकाला। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 34 वर्षीय ध्रुव महाजन अपने परिवार के साथ दयानंद कॉलोनी लाजपत नगर इलाके में रहता था। गुरुवार सुबह 9:40 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। नेहरू प्लेस के देविका टावर के पास पहाड़पुर बिजनेस सेंटर के सामने पुलिस ने कार का शीशा तोड़ कर शव को निकाला।  जिम मालिक ने नाबालिग चोर को दबोचा, अनोखी सजा देने के बाद चर्चा में आएप्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक के चेहरे, हाथ और जांघ पर चोट के निशान मिले हैं। कार के अंदर से पेट्रोल की गंध आ रही थी। शख्स के बाल पूरी तरह से झुलसे हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिख रहा है कि ध्रुव महाजन करीब 3:30 बजे आया था। सात मिनट बाद उसने कार में आग लगी दी। हालांकि, आग एक मिनट में ही बुझ गई। कार पूरी तरह से जल नहीं सकी। बाद में हाइपोक्सिया तनाव के कारण उनके नाक से खून बहने लगा और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *