कंपनी के आश्वासन के बाद हाइवा ऑनर एशोसिएशन ने किया हड़ताल स्थगित

0
e46e24d0-99a5-4f46-9ac8-72ba7302daea

कंपनी के आश्वासन के बाद हाइवा ऑनर एशोसिएशन ने किया हड़ताल स्थगित

बालूमाथ ।भाड़ा वृद्धि,स्थानीय वाहनों को प्राथमिकता देने सहित कई मांगो को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हाइवा ऑनर एशोसिएशन गुरुवार से अनिश्चित कालीन चक्का जाम करते हुए तुबेद से कुसमाही तक चलने वाले हाइवा वाहनों को खड़ा कर दिया ।ऑनर एशोसिएशन सचिव मो०शहनवाज के नेतृत्व में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्तिथ हाइ स्कूल के समीप तुबेद से कुशमाही साइडिंग चलने वाला हाइवा को खड़ा कर दिया ।मामले की सूचना पाकर बालूमाथ अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर, बालूमाथ थाना प्रभारी धमेंद्र महतो धरना स्थल पहुंचे ।जहाँ लातेहार एसडीओ मो०परवेज के पहल पहुंचे मां अम्बे कंपनी के लाइजनर बलराम पांडे और हाइवा ऑनर एसोसिएशन के लोगों के बीच वार्ता हुई ।जिसमे लाइजनर बलराम पांडे द्वारा ऑनर एशोसिएशन को लिखित आश्वासन दिया गया कि मां अम्बे कंपनी के जीएम सुमित चटर्जी के उपस्थिति में नौ नवम्बर को बालूमाथ में वार्ता आयोजित होगी ।जिसमे सभी एशोसिएशन की मांगो पर चर्चा होगा ।मिले आश्वासन के बाद ऑनर एशोसिएशन ने बालूमाथ अंचलाधिकारी को एक मांग पत्र सौप कर आंदोलन को स्थगित कर दिया । बता दे की डीवीसी कंपनी के तुबेद कोल परियोजना से कुसमाही साइडिंग तक मां अम्बे परिवहन का कार्य कर रही है ।जिसमें बिना भाड़ा का निर्धारण किए हुए एवं स्थानीय वाहनों को बिना प्राथमिकता दिए हुए बाहरी वाहनों से मनमानी तरीके से परिवहन कार्य करवा रही है जिसको लेकर ऑनर एशोसिएशन आंदोलनरत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *