कांग्रेस समर्थित के पक्ष में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने चलाया जनसंपर्क अभियान
हजारीबाग : नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शनिवार को कांग्रेस समर्थित नगर निगम के मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के पक्ष में दीपू गढ़ा के विभिन्न मोहल्ले में सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हजारीबाग की जनता बदलाव चाहती है । तस्लीम अंसारी एक स्वच्छ और विकास को आगे ले जाने की सोच रखने वाल कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार हैं । नगर निगम में पारदर्शिता और जनहित कार्यों को गति देने के लिए उनका विजय होना अति आवश्यक है । नगर निगम में स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा मूलभूत सरंचना सुदृढ करना कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की पहली प्राथमिकता हीगी । तस्लीम अंसारी के नेतृत्व में शहर को नई दिशा और नई गति मिलेगी । उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गो की उम्मीदें तस्लीम अंसारी से जुड़ी हुई है । शहर के सर्वांगीण विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जनता इस बार सही निर्णय लेगी और कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार तस्लीम अंसारी के पक्ष में अपना मतदान करने का मन बना चूंकी है । मौके पर हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, डाॅ.आरसी मेहता, रजि अहमद जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद राम, विरेन्द्र कुमार सिंह, रेणु कुशवाहा, कोमल कुमारी, मनिषा टोप्पो, नवीन जार्ज, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह एससी सेल के अध्यक्ष मुकेश पासवान, सुनिल कुमार ओझा, कविता सिंह के अतिरिक्त बड़ी संख्या में कांग्रेसी और डीपू गढ़ा के समाजिक कार्यकर्ता तथा गण्यमान्य लोग उपस्थित थे ।

