कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत 91020 वोट से आगे

0
Untitled

लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव से आगे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत अपनी बढ़त को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। जनता ने उन्हें जो मौका दिया है उससे वे जनता का धन्यवाद करते हैं। उन्होने कहा कि जल जंगल जमीन की लड़ाई है। जनता बनाम तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई है और प्रारंभिक रुझान में यह नजर आ रहा है।
वहीं इस सीट पर बड़ी हार की ओर बढ़ रही भाजपा के खेमें में मायूसी छाई हुई है। भाजपा के कार्यकर्ता धीरे धीरे मतगणना केंद्र से बाहर जाते नजर आ रहे हैं और अपनी हार का ठीकरा प्रदेश के नेताओं पर फोड़ रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह जीत कांग्रेस को कितने मतों के अंतर से जीत दर्ज करा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed