कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन में राजद कार्यकर्ताओं को आमांतित नहीं करने पर, मनिका राजद कार्यकर्ता हुए नाराज

0
c9b6386a-d42b-4c65-8d95-ea1d90222c64

कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन में राजद कार्यकर्ताओं को आमांतित नहीं करने पर, मनिका राजद कार्यकर्ता हुए नाराज।

मनिका चतरा लोक सभा कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का 30 अप्रैल को नामांकन को लेकर मनिका में सुबह से ही चर्चा का बाजार गर्म रहा। वहीं दूसरी ओर मनिका राजद कार्यकर्ताओं ने नामांकन में जाने के लिए आमंत्रित नहीं करने एवं मान सम्मान नही देने पर नाराजगी जाहिर की है। राष्ट्रीय जनता दल को गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन में जाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। जिसे लेकर युवा राष्ट्रीय जनता दल ने मनिका में मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नाराजगी जाहिर किया है। वहीं बैठक में उपस्थित मनिका राजद कार्यकर्ताओ ने कहा की युवा राजद कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं देना दुख की बात है। वही इस बैठक में उपस्थित राजद प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक उरांव ने अपने युवा कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि बहुत जल्द आप सबके बीच मिल कर निर्णय लिया जाएगा, तब तक आप धैर्य रखें। मौके पर जिला सचिव दामोदर यादव, शंकर यादव, नागेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अरविंद यादव, बलजीत यादव, रणजीत सिंह, कामेश्वर यादव, अवध बिहारी सिंह, श्याम बिहारी भुईया, सकलदीप यादव, मनदीप यादव, दिनेश सिंह समेत अनेकों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *