कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष ने एसडीपीओ से की औपचारिक मुलाकात

0
IMG-20240320-WA0015

 

छतरपुर(पलामू)



बुधवार को छतरपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह एवं नगर अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने नवपदस्थापित एसडीपीओ नौशाद आलम से मुलाकात कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया । बातचीत के नगर अध्यक्ष ने बताया कि यहां सभी वर्ग के लोग आपसी सौहार्द के साथ रहते है , उन्होंने कहा कि आगे भी पुलिस और पब्लिक में आपसी तालमेल बेतरीन बनाने में उनका सहयोग बराबर मिलेगा। एसडीपीओ ने उन्हें पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कहा कि पुलिस आमजनो की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है, और बेहतर विधि व्यवस्था स्थापित करने में वह हमेशा तत्पर रहेंगे साथ ही इसे कायम करने में पुलिस पब्लिक में पूर्व में जैसा सामंजस्य रहा है उसे बेहतर से बेहतरीन बनाया जाएगा । इस दौरान बबलू चौधरी एवं ओबीसी जिला उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *